[ad_1]


– संध्या के समय दीप जलाकर मनायी दिवाली
गांधीनगर, 22 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अयोध्या मंदिर में भगवान श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर को दिवाली की तरह हर्षोल्लास के त्योहार के रूप में मनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री की इस अपील को उत्साहपूर्वक प्रतिसाद देते हुए गुजरात ने नगरों, महानगरों और गांवों में हर जगह दीपोत्सव का आयोजन किया है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने संध्या के समय अपने गांधीनगर स्थित आधिकारिक निवास स्थान पर दीप जलाकर और पूरी सजावट कर इस अवसर को शोभामय बनाया। अयोध्या मंदिर में रामलला के विराजमान होने के शुभ अवसर पर राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के आवास संकुल में भी दीप जलाकर और राम ज्योत प्रज्वलित कर उत्सव मनाया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / बिनोद/प्रभात