Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 3 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया जशपुर में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बनाने की घोषणा किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने शनिवार को आदेश जारी किया है। पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्देश्य जनता की समस्याओं को मुख्यमंत्री साय तक पहुंचाना तथा समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
भट्टाचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री साय के मंशानुसार कैंप कार्यालय खुलने से क्षेत्र की जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। क्षेत्र की जनता अपनी बातों को मुख्यमंत्री तक आसानी से पहुंचाएं तथा उनकी समस्याओं का समाधान हो सके इसका प्रयास किया जाएगा। यह कैंप कार्यालय उनकी विचारों व समस्याओं का सम्मान करते हुए समाधान करेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल