[ad_1]



मुरादाबाद, 04 जनवरी (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र निवासी विधवा ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन दिन पूर्व वह गांव में खेत में गोबर डालकर घर लौट रही तो समीप के गांव समदा निवासी व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर लिया है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता के अनुसार 01 जनवरी की शाम वह खेत में गोबर डालकर वापस लौट रही थी। उसी दौरान गांव समदा राम सहाय निवासी आरोपित इंद्रपाल ने रास्ते में घेर लिया। आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। वहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता ने अगले दिन थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई, जहां से एफआईआर के आदेश हुए।
थाना मूंढापांडे एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि मामले में आरोपित इंद्रपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं और जांच शुरू कर दी हैं। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित/आकाश
[ad_2]
Source link