[ad_1]

जयपुर, 11 मार्च (हि.स.)। शिप्रापथ थाना इलाके में हनी ट्रैप में फंसकर एक व्यापारी से लाखों रुपए के नकदी और जेवरात ऐंठने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित की पत्नी ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि मानसरोवर निवासी 30 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि मालवीय नगर स्थित स्पा सेंटर में डेढ़ साल पहले उसके पति की मुलाकात एक महिला से हुई थी। बातचीत के दौरान महिला ने उसके पति से दोस्ती कर ली। स्पा सेंटर पर दोस्ती होने पर उसकी अश्लील वीडियो बनाए। बदनाम करने की धमकी देकर दस लाख रुपए की डिमांड की। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की डिमांड शुरू कर दी। आरोप है कि हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर फरवरी-2024 तक 10 लाख रुपए ऐंठ भी लिए। मोबाइल नहीं उठाने पर पति की शॉप पर पहुंचकर ब्लैकमेल कर सोने की चेन, अंगूठी और हीरे की रिंग भी ले लिए। पिछले 10 दिन से झूठे दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की डिमांड कर टॉर्चर करने लगी। 6 मार्च को डरा-धमकाकर 10 लाख रुपए की डिमांड की। रुपए नहीं देने पर हनीट्रैप में फंसाने की धमकी दी। इस पर व्यापारी ने सारी आपबीती परिजनों को बताई। इस पर पीड़ित ने की पत्नी ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर