[ad_1]

उधमपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। उधमपुर जिला पुलिस ने 29 गोवंश को बचाया और गोवंश तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए 4 वाहनों को जब्त किया है जबकि इस संबंध में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार पुलिस चैकी टिकरी की टीम ने गोवंश तस्करी की कोशिश को विफल करते हुए 25 गोवंश को बचाया और 03 वाहन (ट्रक, टाटा जोंगा और महिंद्रा बोलैरो) पंजीकरण संख्या जेके21डी-0182, जेके14जे-5106 और जेके19ए-1758 को टिकरी नाकापॉइंट से जब्त किया गया। पुलिस ने इस संबंध में 3 आरोपियों इरशाद अहमद पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी अनंतनाग, मोहम्मद तारिक पुत्र असलम निवासी जखैनी, उधमपुर तथा मुस्कान अली पुत्र शेर अली निवासी जंद्राह, जम्मू को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में पुलिस स्टेशन रैंबल में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गोवंश तस्करी का एक और मामला, जिसमें पुलिस पोस्ट रौन दोमेल की पुलिस टीम द्वारा गोवंश तस्कर के चंगुल से 4 गोवंशों को बचाया गया और वाहन पंजीकरण संख्या जेके21एफ-3835 को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने एक तस्कर जिसकी पहचान मोहम्मद एजाज पुत्र शाबदीन निवासी गुज्जर नगर, जम्मू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन उधमपुर में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश
———-/बलवान
[ad_2]