[ad_1]

कोलकाता, 13 जनवरी (हि.स.)। कूचबिहार जिले के दिनहाटा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान सत्यभान सिंह (48) के रूप में हुई है। वह बीएसएफ की बटालियन नंबर 138 से जुड़े थे।
बीएसएफ ने बताया कि शिविर में तैनात बीएसएफ जवानों ने शुक्रवार को राइफल फायरिंग की आवाज सुनी और सिंह को रक्तरंजित हालत में पाया। उसने यह कदम क्यों उठाया इसका सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बीएसएफ अधिकारियों ने मारे गए जवान का शव स्थानीय साहिबगंज थाने की पुलिस को सौंप दिया है। कूचबिहार के डीएसपी द्युतिमान भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा
[ad_2]