[ad_1]

पुलिस ने आरोपी जीजा को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
हिसार, 14 मार्च (हि.स.)। अग्रोहा पुलिस ने गांव कालीरावण निवासी ओमप्रकाश की हत्या के मामले में भाणा गांव निवासी विनोद को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह ने गुरुवार को बताया कि आरोपी विनोद रिश्ते में मृतक ओमप्रकाश का जीजा लगता है। ओमप्रकाश अपने परिवार में अकेला व्यक्ति था और उसके तीन बहने हैं। इनमें से एक की शादी आरोपी विनोद के साथ हुई है। ओमप्रकाश के हिस्से में आठ एकड़ जमीन के आते हैं।
विनोद ने योजना बनाई कि अगर वह इसे मार दे तो उसके हिस्से की जमीन मृतक की बहनों के नाम आ जायेगी और उसके हिस्से में भी कुछ जमीन आएगी। आरोपी योजनानुसार तीन मार्च को अपने साले ओमप्रकाश को साथ लेकर कालीरावण गांव के आगे सिद्धमुख नहर पर लेकर गया। वहां नहर किनारे इन्होंने शराब पी। शराब पीने उपरांत विनोद ने ओमप्रकाश को नहर में धक्का दे दिया और वह नहर में डूब गया।
ओमप्रकाश की डेड बॉडी नोहर में बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश् किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।मामले के अनुसार इस संबंध में कालीरावण गांव निवासी मैना देवी ने 5 मार्च को अग्रोहा थाना में उसके बेटे ओमप्रकाश और दामाद विनोद की गुमशुदगी के बारे में सूचना दी थी। इसमें उसने बताया कि तीन मार्च को उसका दामाद विनोद उसके बेटे ओमप्रकाश को लेकर गया था जो वापस नहीं आए। उन्हें हर जगह तलाश किया गया लेकिन वे कहीं नहीं मिले।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव