Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]












झांसी,23 फरवरी (हि. स.)। रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में मायके आई विवाहिता के प्रेमी ने उसे भगा कर ले जाने का प्रयास किया। जब विवाहिता के भाई ने उसका विरोध किया तो प्रेमी द्वारा उसे गोली मार दी। गोली लगने से वह गिर गया। उसे परिजन अचेत अवस्था में मेडिकल कॉलेज लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
रक्सा थाना के ग्राम खैरा निवासी 22 वर्षीय अंगद पाल के घर शुक्रवार उसके रिश्तेदारी के दो युवक मध्य प्रदेश के जिला दतिया शंकरगढ़ निवासी जितेंद्र तथा बृजकिशोर पहुंचे। किसी बात को लेकर अंगद और युवकों में कहासुनी हो गई। तभी दोनों युवकों ने तमंचा निकाल कर अंगद को गोली मार दी। गोली लगते ही अंगद जमीन पर गिरकर घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर दोनों युवक वहां से भागने लगे। तभी ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सदर सहित रक्सा थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच पड़ताल की।
एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना का कारण मृतक की बहन को जबरदस्ती ले जाना बताया जा रहा है। दरअसल मृतक की बहन रीना की शादी मध्य प्रदेश के डबरा में हुई थी। लेकिन वह ससुराल वालों से अलग जितेंद्र के यहां किराए से मकान लेकर रहती थी। 14 फरवरी को रीना जितेंद्र के साथ भाग गई थी। इसकी शिकायत ससुरालीजनों ने पुलिस से की। पुलिस ने 19 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने बयान में जितेन्द्र के साथ रहना स्वीकार किया। उसके बाद उसके पिता उसे अपने साथ झांसी रक्सा में घर ले आए। आज जितेंद्र और उसका साथी रीना को जबरन अपने साथ ले जा रहे थे। भाई अंगद ने इसका विरोध किया, इसी बात को लेकर हमलावरों ने उसे गोली मार दी। घटना की सत्यता जानने के लिए जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित