Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर , 21 फ़रवरी (हि.स.)। शहर के विश्वकर्मा थाना इलाके में स्थित एक गोदाम में चार नामी ब्रांड के देशी घी के मिलते जुलते नाम और डिजाइन में घटिया स्तर का नकली व मिलावटी घी की पैकिंग कर बाजार में खपाया जा रहा था। पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टीम क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी क्राइम ब्रांच) टीम ने स्थानीय पुलिस तथा फूड विभाग की टीम के साथ गोदाम में छापा मारा। इस कार्रवाई में गोदाम से 10 हजार 465 किलो नकली घी बरामद किया है। आरोपित संचालक श्रवण सिंह शेखावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन बताया कि क्राइम ब्रांच टीम के सदस्य कांस्टेबल मोहनलाल को विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में नामी ब्रांड की पैकिंग में नकली देशी घी पैकिंग किए जाने की सूचना मिलने पर टीम गठित की गई।
सूचना की पुष्टि के बाद गठित टीम ने विश्वकर्मा थाना पुलिस के सहयोग से वीकेआई स्थित श्री श्याम सेल्स कॉरपोरेशन के गोदाम पर छापा मारा। मौके पर फूड इंस्पेक्टर रतन सिंह को सूचना देकर बुलाया गया। गोदाम में प्रतिष्ठित ब्रांड कृष्णा, लोटस, महान और अमूल की मिलती-जुलती डिजाइन में नकली- मिलावटी घी की पैकिंग की जा रही थी। मौके से टीम ने पैकिंग किया हुआ कुल 10 हजार 465 किलो नकली घी बरामद किया। जिसमें 15 किलो की पैकिंग में कृष्णा ब्रांड के 304 टीन, लोटस ब्रांड के 230 टीन, महान ब्रांड के 104 टीन व अमूल ब्रांड के 55 टीन तथा चार कार्टन में कृष्णा ब्रांड 1 लीटर के 56 पैकेट व एक कार्टून में 500 एमएल के 28 पैकेट मिले। यह गोदाम आरोपित श्रवण सिंह शेखावत निवासी गांव रायपुरा तहसील दांतारामगढ़ जिला सीकर हाल चोंमू द्वारा संचालित किया जा रहा है। आरोपित नामी ब्रांड के मिलते-जुलती पैकिंग में नकली घी सप्लाई कर रहा था। कृष्णा ब्रांड घी के प्रतिनिधि दिवाकर मिश्रा व लोटस ब्रांड के प्रतिनिधि हेमंत जैन ने मौके पर मिले घी को नकली बताया। जिनकी रिपोर्ट पर थाना विश्वकर्मा में आईपीसी, कॉपीराइट एक्ट एवं ट्रेडमार्का एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
नकली घी मामले में आरोपित को साल 2007 में महेश नगर व झोटवाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 20 दिन जेल में रहने के बाद जमानत मिलने पर चांदपोल अनाज मंडी में दलाली का काम करने लगा। वर्ष 2013 में श्री श्याम सेल्स कॉरपोरेशन के नाम से फर्म रजिस्ट्रेशन करवा चोंमू में इस नाम से किराने की दुकान चलाने लगा। साल 2020 में कोरोना के दौरान किराने की दुकान बंद हो जाने पर आरोपित ने सीकर रोड पर कार्यालय ले लिया और साल 2022 में विश्वकर्मा में एक गोदाम किराए पर लेकर जयपुर के व्यापारियों से घटिया किस्म का घी लेकर नामी ब्रांड के पैकेट एवं टीन में पैकिंग कर मोटा मुनाफा कमा रहा था।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप