[ad_1]

मीरजापुर, 29 जनवरी (हि.स.)। चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर गांव में सोमवार को बबूल के पेड़ पर एक अज्ञात महिला का शव लटका मिला। पुलिस मृतका की शिनाख्त की कार्रवाई में जुटी है।
सोमवार की सुबह खानपुर गांव के सिवान में स्थित एक बबूल के पेड़ पर अज्ञात महिला का शव संदिग्द्धस्थिति में साड़ी से बने फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचन पर पहुंची अदलपुरा चौकी पुलिस ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारी व कोतवाल चुनार ने फांरेसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने के प्रयास में लगी है।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/राजेश