Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]






अररिया, 22 फरवरी (हि.स.)।
फारबिसगंज बंधन बैंक के मुख्य शाखा से गुरुवार शाम 12 लाख रुपये लेकर फुलकाहा शाखा जा रहे बैंक कर्मियों से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रुपये लूट लिए।
घटना एनएच 57 फोरलेन सड़क में पलासी के नजदीक का है। बैंककर्मी चार पहिया मारुति सुजुकी कार से पैसा लेकर जा रहा था।पहले तो बाइक पर सवार बदमाशों ने कार को रूकवाने की कोशिश की।लेकिन कार के नहीं रुकने पर बदमाशों ने ड्राइवर वाली सीट के पास गोली चला दी।जिससे बचने के क्रम में कार सड़क के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिसके बाद बदमाशों ने कार में रखे पैसे लूट लिए।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।भीड़ के द्वारा एक बदमाश को पकड़ लिया गया।पकड़ा गया बदमाश पूर्णिया जिला का रहने वाला सोनू कुमार बताया जाता है।।मौके से भीड़ ने बदमाशों की अपाची बाइक संख्या बीआर 38 एई -9264 को पकड़ लिया।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज के साथ थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।जिसके बाद फारबिसगंज एसडीपीओ सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल बैंककर्मियों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।जहां कार में सवार तीन बैंककर्मी सहित ड्राइवर का इलाज किया गया।
गंभीर अवस्था में घायल होने के कारण बैंककर्मियों को समुचित इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।एसडीपीओ अस्पताल पहुंचकर घटना को लेकर बैंककर्मियों से जानकारी ली।
घटना को लेकर जानकारी देते हुए बंधन बैंक के फारबिसगंज शाखा के मैनेजर फारूक ने बताया कि गुरुवार की शाम को थाना के समाने स्थित बंधन बैंक के मुख्य शाखा से फुलकाहा शाखा के लिए 12 लाख रुपये भेजा जा रहा था।जिसमे फुलकाहा बैंक के आरई राकेश कुमार मंडल, आरओ राकेश कुमार महतो, आरओ रतन कुमार ठाकुर और गाड़ी के चालक रामू कुमार सवार थे।पैसे लेकर मारुति सुजुकी कार से जाने की बात शाखा प्रबंधक ने कही।उन्होंने बताया कि पैसे को साप्ताहिक और मासिक ऋण के रूप में लाभुकों के बीच में वितरित किया जाना था।
पलासी के नजदीक फोरलेन सड़क पर बदमाशों ने पहले तो कार को रूकवाने और दुर्घटनाग्रस्त कराने की कोशिश की।लेकिन विफल होने पर उन्होंने चलती कार में गोली चला दी। जिससे कार सड़क के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसके बाद बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया।हालांकि बदमाशों की संख्या को लेकर कई तरह के विरोधाभास हैं।बदमाशों की संख्या चार से पांच बताई जाती है।
घटना को लेकर फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर सबसे पहले घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।उन्होंने एक बदमाश के पकड़े जाने की भी बात स्वीकार की है।उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।साथ ही विभिन्न ठिकानों पर बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल