[ad_1]

माजुली (असम), 10 मार्च (हि.स.)। राज्य के नदी दीप माजुली जिले में असम सरकार के मंत्री जोगेन महन ने विश्व बैंक की मदद से महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मंत्री महन ने माजुली-निमाती घाट के बीच फेरियां (यंत्र चालित नाव) अब रात में भी चलाने को घोषणा की है।
रविवार को भाजपा सरकार की ओर से विकास यात्रा का आयोजन माजुली में भी किया गया। राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन, पहाड़ी क्षेत्र विकास मंत्री जोगेन महन सुबह 11 बजे माजुली पहुंचे। मंत्री ने माजुली आउनियाटी हेमचंद्र हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने 30 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं आधारशिला रखी। इस मौके पर मंत्री जोगेन महन ने घोषणा की कि रात के समय भी माजुली से जोरहाट के बीट नौका सेवाएं चलाई जाएंगी। इसका औपचारिक शुरूआत आज शाम 6 बजे से हाेगी। यह फेरी ऑफलामुख से निमाती घाट तक चलेगी। विश्व बैंक से वित्तीय सहायता के तहत रात्रि नौका सेवाएं मुहैया करायी गयी हैं। एमवी जाह्नवी नामक फेरी आज से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि आईआईटी मद्रास का राष्ट्रीय टेक्निकल जी सेंटर फार पोर्ट पोर्सटेल वाटर के जरिए इसका संचालन होगा। जल परिवहन विभाग कल से यात्रियों की सुविधा के अनुसार समय निर्धारित करेगा। सामान्य यात्रियों के साथ कार और बाइक को भी फेरी के जरिए ले जाया जाएगा।
दरअसल, शाम होते ही जोरहाट-माजुली के बीच फेरी सेवा बंद होने से मरीजों के साथ प्रसूतियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अन्य आपातकालीन यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फेरी सेवा के संचालन से अब लोगों को काफी राहत मिलेगी। फेरी सेवा अब दिन और रात चलेंगी। इसको लेकर माजुलीवासी बेहद उत्साहित हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश//सुनील