[ad_1]

गुवाहाटी (असम), 07 मार्च (हि.स.)। बक्सा जिले के मुसलपुर में आयोजित आंचलिक श्रीश्री मनसा पूजा महोत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह के अंतिम दिन जुबिन गर्ग सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण थे। युवा पीढ़ी के दिलों की धड़कन जुबिन गर्ग अपने कंसर्ट के बीच में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ फिर से बोलते नजर आए।
उन्होंने कहा कि ”जनता वोट नहीं दे तो कोई मंत्री या विधायक नहीं बन सकता है।” उन्होंने कहा कि ”मैं नहीं बदला हूं। मेरा अभी भी वही स्टैंड है। ”का” को नहीं मानेंगे। इसे लागू नहीं किया जा सकता। मैं किसी मोदी या हिमंत बिस्व सरमा की परवाह नहीं करता हूं।”
उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा ”मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। राज्य के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह पुलिस का दम दिखाकर दूसरों को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं कर सकते।”
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद