Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


कोलकाता, 11 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तृणमूल समर्थक आपराधिक तत्व ऑन द्वारा स्थानीय महिलाओं का उत्पीड़न किए जाने के खिलाफ रविवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की तरफ से कोलकाता में प्रदर्शन किया गया। पिछले कुछ दिनों से संदेश खाली में स्थानीय महिलाएं तृणमूल नेता शेख शाहजहां और उनके समर्थकों के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करती आ रही हैं। इस दौरान महिलाओं ने खुद तृणमूल कांग्रेस समर्थित उपद्रवियों द्वारा प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें दिनों-दिन प्रताड़ित किया जाता था। इस मामले को लेकर भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोलकाता में राज्य प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
सूत्रों के अनुसार, राज्य भर में महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार, हत्या के खिलाफ विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन एवं सड़क अवरोध किए गए। उत्तर कोलकाता भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार की कड़ी आलोचना की।
हिन्दुस्थान समाचार /गंगा