[ad_1]

बालीगंज, 04 जनवरी (हि.स.)। कोलकाता में एक महिला ने पंखे से लटककर जान दे दी। घटना गुरूवार सुबह बालीगंज के डोवर पार्क के संभ्रांत इलाके की है। मृत महिला का नाम रेशमी वर्मा (32) है। उसके दो बच्चे हैं।
परिवार के मुताबिक बुधवार रात खाना खाकर सब सो गए। गुरुवार सुबह देखा गया कि दोनों बच्चे बिस्तर पर सो रहे थे लेकिन उनकी मां उस कमरे में नहीं है। सबकी नजर बगल वाले कमरे में गयी। देखा गया कि रेशमी पंखे से लटकी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राथमिक रूप से पुलिस का अनुमान है कि बच्चों के सोने के बाद रेशमी ने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली होगी। घटना के समय महिला का पति घर पर ही था। मौत का सही कारण शव परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगा। हिन्दुस्थान समाचार /गंगा
[ad_2]
Source link