Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 20 फरवरी (हि.स.)। बंगाल भाजपा के वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को एक बार फिर पुलिस ने संदेशखाली जाने से रोक दिया है। वह पार्टी के अन्य विधायकों को साथ लेकर एक बार फिर संदेशखाली जाने के प्रयास में थे, लेकिन धामाखाली में उन्हें रोक दिया गया है। यहां नदी घाट के जरिए भी वह जाने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने पांच नदी घाटों पर धारा 144 लगाई है। यहां जब पुलिस अधिकारियों ने शुभेंदु अधिकारी के काफिले को रोका तो भाजपा नेताओं के साथ पुलिसकर्मियों की जमकर बहस हुई।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि डीएम के आदेश पर एंट्री प्वाइंट्स पर धारा 144 लगी हुई है, इसलिए किसी को नहीं जाने दिया जा सकता। इस पर शुभेंदु ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार इलाके में महिलाओं से हुए दुष्कर्म और अन्य वारदात की घटनाओं पर पर्दा डालने के लिए तिकड़म रच रही है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार डरी हुई है और नहीं चाहती है कि विपक्ष असल हालात से रूबरू हो। उन्होंने पुलिसकर्मियों की ओर से रोके जाने के बाद वही धरना शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह चौथी बार है जब प्रशासन ने उन्हें संदेशखाली जाने से रोका है।
अधिकारी ने कहा कि अब वह इस जबरदस्ती के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख करेंगे। दरअसल कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक दिन पहले ही पूरे संदेशखाली इलाके में धारा 144 को निरस्त करने का आदेश दिया है। बावजूद इसके प्रशासन अलग-अलग एंट्री प्वाइंट्स पर धारा 144 लगा रखा है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा