[ad_1]

कलकत्ता, 11 मार्च (हि.स.)। बशीरहाट से तृणमूल उम्मीदवार हाजी नुरुल इस्लाम को बंगाल भाजपा के सह-पर्यवेक्षक अमित मालव्य ने उनकी तस्वीर के साथ सार्वजनिक रूप से ”अपराधी” कहा है।
अमित मलाव्य ने सोमवार को एक्स हैंडल पर लिखा, ”शायद ममता बनर्जी शेख शाहजहां को बशीरहाट से मैदान में उतारना चाहती थीं। संदेशखाली इसी लोकसभा केंद्र का हिस्सा है। इससे यह भी पता चलता है कि उन्होंने करीब दो महीने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी को क्यों रोक रखा था। लेकिन अब जब शाहजहाँ सीबीआई की हिरासत में है, तो उतने ही अपराधी हाजी नुरुल इस्लाम को बशीरहाट से तृणमूल उम्मीदवार बनाया गया है।
छह सितंबर 2010 को, देगंगा दंगे के मास्टरमाइंड नुरुल ने 500 लोगों की भीड़ का नेतृत्व करते हुए हिंदू दुकानों और संपत्ति को जला दिया, बसों में आग लगा दी क्योंकि, वह स्थानीय दुर्गा पूजा को बंद कराना चाहते थे। ममता बनर्जी बंगाल के हिंदुओं को अपमानित करने और डराने-धमकाने के लिए कुछ भी करेंगी। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा