Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हुगली, 09 मार्च (हि.स.)। हुगली जिले में मोगरा थानांतर्गत त्रिवेणी स्टेशन रोड़ के दासपाड़ा इलाके में एक तालाब से शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर मोगरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चुंचूड़ा सदर अस्पताल भेजा गया। मृत युवक का नाम अर्जुन आधिकारी (38) था। वह चंद्रहाटी अमलनगर का का निवासी था और त्रिवेणी टिश्यू में स्थित आईटीसी फैक्ट्री में काम करता था। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि किसी ने उसके भाई की हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा