[ad_1]

देहरादून, 17 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये लोस के प्रभारी,सह प्रभारी और संयोजक नियुक्त कर दिये हैं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए प्रभारी सह प्रभारी एवं लोकसभा के संयोजक नियुक्त किए हैं।
इनमें टिहरी गढ़वाल के प्रभारी विनय रुहेला,सह प्रभारी शैलेन्द्र विष्ट,संयोजक रमेश चौहान, पौड़ी गढ़वाल के प्रभारी पुष्कर सिंह काला,सह प्रभारी हेमन्त द्धिवेदी, संयोजक विजय कपरवाण, नैनीताल के प्रभारी बलवंत सिंह भौर्याल, सह प्रभारी राकेश नैनवाल, संयोजक विवेक सक्सेना, अल्मोड़ा के प्रभारी सुरेश भटृ,सह प्रभारी दीपक मेहरा, संयोजक शिव सिंह विष्ट और हरिद्वार के प्रभारी कुलदीप कुमार,सह प्रभारी आदित्य चौहान, संयोजक जयपाल सिंह चौहान को बनाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज