[ad_1]

देहरादून, 04 फरवरी (हि.स.)। अब मुस्लिम सेवा संगठन यूसीसी के विरुद्ध सड़कों पर उतरेगा। मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने रविवार को कहा कि यूसीसी लाना सीधा धर्म विशेष पर प्रहार है।
नईम कुरैशी ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट से ज्ञात हुआ है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड प्रावधानों में से चार प्रावधान सीधे मुस्लिम पर्सनल लॉ पर हमला करते हैं जिससे पता चलता है की यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने का मतलब मुस्लिम पर्सनल लॉ को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि यू सी सी मैं अनुसूचित जाति जनजाति ट्राइबल एरिया को छोड़ जाना इस कानून के एक होने पर यथोचित प्रश्न खड़े करता है जो प्रदेश के लोगों में अंतर तथा हीन भावना पैदा करेगा, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
कुरैशी ने कहा कि यूसीसी कर अपने संवैधानिक अधिकारों का पालन करते हुए इस कानून के विरुद्ध सड़क पर उतरना पड़ा तो वह भी किया जाएगा और कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज