Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 06 फरवरी (हि.स.)। बागडोगरा के बिहार मोड़ में मंगलवार शाम बस की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिहार मोड़ में अचनाक खोरीबाड़ी-पानीटंकी की यात्री बस ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद बस मौके से तेजी से निकल गई। इधर, घटना की सूचना पाकर बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस बस की तलाश में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा