[ad_1]

चंडीगढ़, 12 फरवरी (हि.स.)। किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए नया रूट प्लान लागू कर दिया है। यह रूट प्लान आगामी आदेश तक जारी रहेगा।
हरियाणा पुलिस के अनुसार किसान संगठनों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के दृष्टिगत चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को पंचकूला, बरवाला, साहा, शाहबाद, कुरूक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर(एनएच-344), लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली जाने की सलाह दी गई है।
इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), पंचकूला होते हुए अथवा कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, बरवाला, पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचे। यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस ने इन रूटों पर डायल 112 की गाडिय़ों को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा जाम आदि खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की क्रेनें भी तैनात रहेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील