Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धुबड़ी (असम), 03 जनवरी (हि.स.)। जिले के बिलासीपाड़ा लक्ष्मीगंज के भशानीगांव में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि यह भीषण सड़क हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक (एएस-16जी- 8189) और साइकिल के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
लोगों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण साइकिल सवार की मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने अस्पताल को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन किया। मृतक बाइक सवार की पहचान फकीराग्राम करेटोला गांव के अजीजुल हक के रूप में हुई है। जबकि साइकिल सवार की पहचान भशानी गांव के मालेक उद्दीन उर्फ गंगू के रूप में हुई है।
पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद
[ad_2]
Source link