Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भागलपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। भागलपुर जिले की बिहपुर पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली से गलत ट्रेन पर चढ़कर बिहपुर आई महिला को उसके परिजन को सौंप दिया।
मंगलवार को नई दिल्ली करेला की नेहा खतरी उम्र 25 वर्ष गलत ट्रेन पर चढ़ दिल्ली से बिहपुर आ गई। इसकी जानकारी कर्तव्य पथिक फाउंडेशन के अध्यक्ष सौरभ कुमार को मिली। जिसके बाद फाउंडेशन के अध्यक्ष ने त्वरित करवाई करते हुए महिला को बिहपुर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद बिहपुर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए महिला के परिजन से संपर्क कर बच्ची के बिहपुर में होने की जानकारी दी। जिसके बाद महिला की मां सुसीला खतरी और भाई बिहपुर थाना पहुंचे। थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने महिला को परिजन को सुपुर्द कर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय
/चंदा