[ad_1]

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तालाब के सौर्दयकरण के लिए भेजे एस्टीमेंट
विकास कार्यो को लेकर दी प्रतिक्रिया, बोले, जनप्रतिनिधि लिख कर दे प्राथमिकता से होगे विकास कार्य
रोहतक, 24 जनवरी (हि.स.)। बुधवार को रोहतक प्रवास से हिसार जाते वक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल महम रूके और उन्होंने वहां पर तालाब में हो रहे जलभराव का निरीक्षण किया। इस बारे में उन्होंने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की और पता चला कि कालोनी के एक रास्ते के जरिए शहर का गंदा पानी तालाब में आ रहा है। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह तालाब के सौंदर्यकरण के लिए मास्टर प्लान तैयार करके भेजें, ताकि प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू करवाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रत्येक वर्ग खुश है और पूरे प्रदेश में सबका साथ सबका विकास के साथ काम किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा भी रहे। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक से हिसार के लिए रवाना हुए। अचानक मुख्यमंत्री का काफिला महम रूका और वह राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगडा के साथ तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां भी सामने आई।
मुख्यमंत्री को बताया गया कि शहर का अधिकतर पानी इस तालाब में ही एकत्रित होता है, जिसके कारण यह समस्या बनी हुई है। साथ ही यह भी पता चला कि एक कालोनी में रस्ते की वजह से यह स्थिती पैदा हुई है। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को तुंरत तालाब के सौदर्यकरण के लिए एस्टीमेंट बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी।
हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/संजीव