Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 14 फ़रवरी (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) की अजमेर टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए कार्यालय संयुक्त निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि अजमेर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार जैन को परिवादी से सात हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू ने बताया कि एसीबी अजमेर में परिवादी ने शिकायत दी कि उसके जीपीएफ के बकाया भुगतान की एवज में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि अजमेर का सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार जैन आठ हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। एसीबी अजमेर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार जैन को सात हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप