Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए अवैध खनन के आरोप
चंडीगढ़, 11 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आआपा) के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर के भाजपा में जाने को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा है कि अशोक तंवर किसी भी दल में चले जाएं, इससे प्रदेश की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
गुरुवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में उदयभान ने कहा कि अशोक तंवर जब हरियाणा में मतदाता भी नहीं थे, तब उन्हें दिल्ली से यहां लाकर लोकसभा चुनाव लड़वाया और सांसद बनाया। तंवर जब कांग्रेस के नहीं हो सके तो किसी भी दल के नहीं हो सकते। उदयभान ने अशोक तंवर को आर्टिफिशियल (बनावटी) नेता करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने तंवर को एनएसयूआइ, युवक कांग्रेस और हरियाणा कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों का दायित्व दिया गया। उन्हें सांसद बनाया, लेकिन उन्हें कुछ भी हजम नहीं हुआ। इसलिए कांग्रेस छोडक़र पहले वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में गए, फिर अपना भारत मोर्चा बनाया। उसके बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अब उनके द्वारा अपने किसी नये ठिकाने की तलाश करने के लिए दर-दर घूमने की खबरें सामने आ रही हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने हरियाणा में ईडी की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ईडी को वास्तव में कार्रवाई करनी है तो पहले शिक्षा मंत्री और भाजपा अध्यक्ष के ठिकानों पर छापा मारना चाहिए, जो इस समय खनन करवा रहे हैं।
चौधरी उदयभान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हरियाणा कांग्रेस, विधायक दल के नेता और पार्टी प्रभारी जिन नेताओं की कांग्रेस में ज्वाइनिंग कराते हैं, वह ही मान्य है। बाकी सभी ज्वाइनिंग अवैध हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस कमेटी के बैनर तले अभी तक पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा 37 पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों तथा प्रमुख नेताओं की ज्वाइनिंग करा चुके हैं। उन्होंने रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा व किरण चौधरी की कराई जाने वाली ज्वाइनिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नाते मुझे ऐसी किसी ज्वाइनिंग की सूचना नहीं है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील
[ad_2]