[ad_1]

जाते समय आभूषण, नकदी व अपने दस्तावेज भी ले गई महिला
हिसार, 16 जनवरी (हि.स.)। जिले के बरवाला क्षेत्र से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह घर से जाते समय अपनी चार वर्षीय बेटी, लगभग सवाल लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवर भी ले गई। मंगलवार को पुलिस को सूचना दी गई है।
बरवाला पुलिस थाना में दी शिकायत में महिला के पति ने बताया कि उसकी शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी। उसकी चार साल एक बेटी है। उसकी पत्नी किसी काम से बाहर जाने की बात कह कर बेटी के साथ घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं आई। आसपास काफी तलाश की, लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं लगा। शिकायत के अनुसार उसने घर पर सामान चेक किया तो घर से सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। उसकी पत्नी घर से दो सोने की चेन, पांच अंगूठी, एक मंगलसूत्र, चार जोड़ी कानों की बाली, दो नोजपीन, चार पाजेब की जोड़ी, दो सोने के कड़े, एक टिक्का, एक नथ व बेटी की एक सोने की चेन व दो अंगूठी, दो सोने के कड़े, एक जोड़ी चांदी कि पाजेब और सवा लाख रुपए कैश व अपने सभी दस्तावेज़ ले गई है। पुलिस ने केस दर्ज करके महिला व उसकी बेटी की तलाश शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव