[ad_1]

कुल्लू, 05 फरवरी (हि. स.)। चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है। हैरानी का विषय यह है कि आरोपी की टांग की हड्डी टूटी हुई थी बाबजूद इसके वह फरार होने में सफल हो गया।
घटना क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सोमवार को घटित हुई जब चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हड्डी टूट जाने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। मौका देखकर अस्पताल में भर्ती आरोपी अस्पताल से भाग निकला।
सूचना मिलते ही पुलिस दल मौका पर पहुंच गया ओर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी लेकिन देर शाम तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि पुलिस द्वारा जगह जगह नाकाबंदी कर दी गई है।
एएसपी संजीव चौहान ने बताया कि आरोपी संदीप कुमार 40 वर्ष पुत्र केवल कृष्ण निवासी गुरू गोविंद सिंह नगर, होशियारपुर पंजाब को भुंतर पुलिस ने एक किलो 106 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान भागने की कोशिश में उसकी टांग की हड्डी टूट गई थी। इस दौरान एक जवान भी तैनात था जिसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश में छापामारी जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल/सुनील