Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई, 13 जनवरी (हि.स.)। अंधेरी में स्थित श्री नागरदास डी .भुता हाई स्कूल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्री -प्राइमरी एवं प्राइमरी विभाग के वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी 2024 को स्वर्गीय जयसुखलाल नागरदास भुता क्रीड़ा नगरी में सम्पन्न हुआ । इस प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर 4 थी कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम में स्कूल की संस्थापक माननीय ट्रस्टी दादी जी श्रीमती भानुमतिबेन भुता , ट्रस्टी कमलेशभाई भुता ,ट्रस्टी देवांगीबेन भुता ,ट्रस्टी शुभेन्दु भुता, विद्यालय के मुख्याध्यापक सर्जेराव वैद्य ,प्राथमिक विभाग की प्रभारी श्रीमती शोभा कैरमकोंडा समस्त शिक्षकगण ,अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे ।
अतिथियों का स्वागत भारतीय सभ्यता संस्कृति के पारंपरिक तरीके चंदन , टीका एवं आरती से किया गया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट के साथ अतिथियों को सलामी दी। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए अपने-अपने वक्तव्य रखें।विद्यालय के ट्रस्टी शुभेन्दु सर ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा पढ़ाई के साथ -साथ खेल कूद को भी जीवन का अभिन्न अंग बनाओ ।
इस कार्यक्रम में नृत्य, लेज़ीम, योग के शानदार प्रदर्शन को तालियों की गूंज के द्वारा प्रोत्साहन मिला। विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए उनकी योग्यतानुसार अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिता एवं अन्य स्पर्धाएँ आयोजित की गई थी। विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर
[ad_2]