[ad_1]


बोटाद, 16 मार्च (हि.स.)। रिलायंस अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी शनिवार को बोटाद जिले के सारंगपुर में स्थित कष्टभंजन हनुमान जी के दर्शन किए। अनिल अंबानी ने हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रसाद अर्पित किया। अनिल अंबानी के साथ उनकी माता कोकिलाबेन भी थीं। माता की ओर से भी दादा की पूजा-अर्चना की गई।
सुप्रसिद्ध कष्टभंजनधाम में शनिवार को अनिल अंबानी अपनी माता कोकिलाबेन के साथ पहुंचे। आस्था और श्रद्धा के केन्द्र बने सारंगपुर हनुमान जी के दर्शन किए। किंग ऑफ सारंगपुर के भी दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में श्री कष्टभंजन देव के दर्शन के साथ पूजा की और श्री कष्टभंजन देव से प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया। दोनों की ओर से हनुमान दादा को भोग लगाया गया। बाद में हनुमान दादा को ध्वजा चढ़ाई गई। शास्त्री स्वामी हरिप्रकाशदास एवं कोठारी विवेकसागरदास स्वामी से आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ मंदिर दर्शन के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।
हिन्दुस्थान समाचार / बिनोद/प्रभात