[ad_1]

नगांव (असम), 05 मार्च (हि.स.)। नगांव जिलांतर्गत कलियाबोर में असम जातीयतावादी युवा छात्र परिषद (अजायुछाप) ने पूरे प्रदेश के साथ ही कलियाबोर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरूद्ध आज विरोध प्रदर्शन किया।
अजायुछाप ने कहा, ‘हम डीजीपी जीपी सिंह की बर्बरता को स्वीकार नहीं करते हैं। असम पुलिस के विरोध में कलियाबोर में जमकर नारेबाजी की गयी।
सीएए को रद्द करने की मांग को लेकर कलियाबोर की सड़कों पर अजायुछाप ने विरोध रैली निकाली। अजायुछाप नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को निरस्त करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। अजायुछाप की कलियाबोर जिला समिति ने कलियाबोर में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद