Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 01 मार्च (हि.स.)। संदेशखाली मामले में शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद बंगाल पुलिस ने ईडी अधिकारियों को भी तलब करना शुरू कर दिया है। ईडी के डिप्टी डायरेक्टर गौरव वरिल को पुलिस ने तीन मार्च, रविवार को तलब किया है। उन्हें राज्य पुलिस मुख्यालय भवानी भवन में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। गौरव ने संदेशखाली में ईडी पर हुए हमले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद इस बार गौरव को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
पांच जनवरी को संदेशखाली में ईडी अधिकारियों पर हमला हुआ था। गौरव ने ईडी की ओर से नज्यात पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को शाहजहां को गिरफ्तार कर भवानी भवन लाया गया है। इस बार शिकायतकर्ता ईडी अधिकारी को तलब किया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें शिकायतकर्ता के तौर पर गवाही देने के लिए बुलाया गया है। गौरव को दस्तावेज साथ लाने को कहा गया है। हालांकि पुलिस के इस कदम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/गंगा