Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गंगटोक, 5 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले की मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंच रही हैं। सिक्किम प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री सीतारमण गंगटोक के मनन केंद्र में आयोजित होने वाले क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में भाग लेंगी। वह पूर्वी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर स्थित गांव कुपुप का दौरा करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री 8 जनवरी को सिक्किम से नई दिल्ली लौटेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/सुनील
[ad_2]
Source link