Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
दमोह, 27 मार्च (हि.स.)। दमोह संसदीय क्षेत्र क्रमांक 07 में भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी के विरूद्ध कांग्रेस ने तरवर सिंह लोधी को मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने बुधवार देर रात उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की, उसमें दमोह से पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी को टिकट दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रथम सूची लगभग 20 दिन पूर्व जारी की गयी थी, उसमें दमोह से राहुल सिंह लोधी को उतार दिया था। वहीं कांग्रेस के द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में दमोह का नाम लगातार नहीं आने से विभिन्न प्रकार की चर्चा होती रही। नाम निर्देशन पत्र भरने की तिथि के एक दिन पूर्व कांग्रेस ने आखिरकार तरवर सिंह लोधी को दमोह से प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनो के प्रत्याशी एक ही जाति से आते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ डा.हंसा वैष्णव/मुकेश