[ad_1]









– थाना पाकबड़ा क्षेत्र में रहने वाली युवती के मंगेतर को धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
मुरादाबाद, 7 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र में रहने वाली युवती के मंगेतर को धमकी देने वाले पकड़े गए आरोपित को थाना पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। आरोपित ने मंगेतर को धमकी दी थी अगर तेो लिए कोई बारात लेकर आएगा तो गोली मार दूंगा।
थाना पाकबड़ा क्षेत्र निवासी युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी बीबीए की छात्रा है। नगर बाजार का रहने वाला युवक नदीम छात्रा से छेड़खानी करता था। तीन माह पहले परिजनों ने युवती का रिश्ता रामपुर निवासी एक युवक के साथ तय कर दिया था। इसके बाद से आरोपी नदीम ने युवती के फोटो एडिट कर अश्लील फोटो, फर्जी निकाह की रसीद बना ली थी। इसके बाद आरोपित अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा था। 8 जनवरी को आरोपित नदीम तीन चार अज्ञात लड़कों को लेकर युवती की ससुराल जा पहुंचा, फिर वहां पहुंचकर धमकी दी कि अगर पाकबड़ा में बारात लेकर आए तो जान से मार दूंगा। छात्रा के ससुराल वालों ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर भेज दिया। थाना पाकबड़ा प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि मंगलवार को आरोपित नदीम को गिरफ्तार कर लिया था जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/सियाराम