[ad_1]

मंडी, 27 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी ने 27 फरवरी 2024 को अपना 15वां स्थापना दिवस मनाया, जिसमें कई स मानित अतिथि और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। मु य अतिथि के रूप में डीआरडीओ के सचिव रक्षा अनुसंधान एवं विकास और अध्यक्ष, डॉ. समीर वी. कामत शमिल हुए। रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला डीआरडीएल के निदेशक, जी.ए. श्रीनिवास मूर्ति और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के निदेशक अनुसन्धान एवं विकास मनोज जैन, विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित थे। इस समारोह में आईआईटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा, के साथ शिक्षकगण, छात्रगण, और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
वहीं आईआईटी मंडी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष लेफिटनेंट जनरल के. जे. एस. ढिल्लों ने वर्चुअल तरीके से समारोह की अध्यक्षता की। मु य अतिथि डॉ. समीर वी. कामत ने आईआईटी मंडी को उसकी 15वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा कि 2047 तक विश्व नेता बनने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए आईआईटी मंडी तेजी से तकनीकी परिदृश्य में विकसित हो रहा है । तेजी से विकसित हो रहे तकनीकी परिदृश्य में, डीआरडीओ और शिक्षा जगत के बीच निर्बाध सहयोग अनुसंधान और विकास के लिए महत्वपूर्ण है, जो आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त करता है।
डॉ. कामत ने आगे कहा अनुसंधान एवं विकास में छात्रों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की कुंजी है । विकसित अर्थव्यवस्था में हमारे परिवर्तन के लिए इंजीनियरिंग प्रतिभा का लाभ उठाना अनिवार्य है। यह हम सभी पर निर्भर है कि हम मिलकर काम करें और 2047 तक एक विकसित देश बनने के हमारे माननीय प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को हासिल करें।
इस अवसर पर आईआईटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि आईआईटी मंडी के इस सफर में उल्लेखनीय विकास, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता की छाप रही है, जिसकी पराकाष्ठा हमारे स्थापना दिवस समारोह में नजर आती है। इस दिन को मनाते हुए हम अपने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के अथक प्रयासों का स मान करते हैं, जिनके समर्पण ने हमारे संस्थान को आज के रूप में ढालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हमारे अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे में दिखाई देती है। इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी हरित समिति की सक्रिय पहलों ने सीओपी 28 में प्रतिष्ठित ग्रीन यूनिवर्सिटी पुरस्कार जैसी प्रशंसा अर्जित की है।
प्रोफेसर बेहरा ने आईआईटी मंडी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के बीच एक दूरदर्शी सहयोग का अनावरण किया, जो सेमीकंडक्टर, क्वांटम और ड्रोन प्रौद्योगिकियों में अत्याधुनिक प्रगति पर केंद्रित है, जो नवाचार और तकनीकी उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मुरारी/सुनील