Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सोलन, 18 जनवरी ( हि. स.) । शहर के बाई पास मार्ग पर सब्जी मंडी के समीप कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने जिला कुल्लू के ब्रो से 47 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है ।
शहर के सदर पुलिस थाने में 12 जनवरी को सूचना प्राप्त हुई कि सब्जी मण्डी के पास कबाड की दुकान चलाने वाले माजिद अली की रात को हत्या कर दी गई है । मौके पर पुलिस टीम का दौरा कर जायजा लिया गया और हालात संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस टीम ने जुन्गा स्थित फॉरेंसिक टीम को सूचित किया । जहां से साक्ष्य एकत्रित किये गए । पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया ।
पुलिस ने तफ्तीश में पाया गया कि माजिद अली ने घटना से 4-5 दिन पहले ही एक अनजान व्यक्ति को काम करने के लिए दुकान पर रखा था । जो घटना के बाद से ही फरार था । शक के आधार पर जब जांच की तो पाया कि उसके बारे में मृतक के परिवारजन और स्थानीय लोगों को कुछ भी पता नहीं था । उसका असली नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि भी किसी को पता नहीं था। पुलिस द्वारा उसकी शिनाख्त करने और पड़ताल के लिए चार टीमों का गठन किया गया । इन टीमों ने अलग अलग स्थानों से प्राप्त सबूतों पर काम करना शुरू किया। इसके लिए मृतक की पिछले दिनों की रूट हिस्ट्री ट्रेस की गई और उनके संपर्क में आये सभी लोगों को भी ट्रेस किया गया। इसके साथ ही 25 से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जांचा गया ।
सभी टीमों द्वारा दो सौ से ज़्यादा लोगों से पूछताछ भी की गई, जिसमें इस संदिग्ध की फोटो ट्रेस करके इसकी मूवमेंट चेक की गई जो शिमला की तरफ़ पाई गई । पुलिस की एक टीम ने शिमला शहर जाकर जाँच की जिसमें पता चला कि आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नियत से मृतक का मोबाइल फोन लेकर शिमला में किसी व्यक्ति को बेच दिया था । पुलिस द्वारा मृतक के मोबाइल फ़ोन को बरामद कर लिया गया । जिसके बाद आरोपी की मूवमेंट शिमला के रामपुर की तरफ़ पाई गई, जिस पर पुलिस टीम ने उस दिशा में कूच कर जिला कुल्लू के तहसील आनी के ब्रो क्षेत्र से आरोपी रमेश कुमार ( 47) पुत्र इन्द्र चन्द निवासी लम्बी सेरी को गिरफ़्तार किया गया ।
आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपनी दाढ़ी मुछे काट दी थी तथा अन्य साक्ष्य भी मिटाने की कोशिश की थी । इस दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी नई जगहों पर जाकर नये नाम बताकर काम करता है। इसने ब्रो में किराए पर कमरा लिया और वहाँ छुपकर रह रहा था ।
जाँच में पता चला कि आरोपी ने मृतक माजिद अली के पास 30-40 हजार रुपये देखे थे । जिससे उसकी नियत खराब हो गई । जब माजिद अली रात को सो रहा था तो तेजदार हथियार से माजिद अली के मुंह पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है । इसके खिलाफ शिमला के बालूगंज और सदर थाना में 2 मुक़दमे स्नैचिंग चोरी के दर्ज हैं और थाना आनी में भी चोरी सेंधमारी और शराब तस्करी के दो मुकदमे पहले दर्ज हैं । उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेकर जांच करेगी ।
हिन्दुस्थान समाचार / संदीप
/सुनील