[ad_1]

चंडीगढ़, 8 जनवरी (हि.स.) । हरियाणा के एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने सोमवार को अंबाला में अपने ही विंग के एक अधिकारी और कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते दबोच लिया है।
एसीबी प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत मिली थी कि एंटी करप्शन ब्यूरो के दो कर्मचारी एक शिकायत को फाइल करने की एवज में एक लाख की रिश्वत की मांग रहे हैं। मामले की पड़ताल करने पर पाया गया कि एसीबी के अंबाला में कार्यरत इंस्पेक्टर सोमेश तथा ईएचसी अशोक कुमार ने फर्जी शिकायत ली थी। इस शिकायत को फाइल करवाने की एवज में शिकायतकर्ता से एक लाख की रिश्वत की मांग की गई है। प्रवक्ता के अनुसार सभी तथ्यों की बारीकी से जांच पड़ताल करने के उपरांत दोनों आरोपितों को पकड़ने के लिए एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। इसके बाद एंटी करप्सन की टीम ने आरोपितों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में ब्यूरो के अंबाला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील
[ad_2]
Source link