Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भागलपुर,23 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार द्वारा अभिषेक जैन को भारतीय जनता पार्टी भागलपुर के वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के लिए मनोनीत किया। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि अभिषेक जैन के सामाजिक, व्यावसायिक, धार्मिक एवं राजनीतिक बहुआयामी समृद्ध व्यक्तित्व को देखते हुए और भागलपुर जिला के व्यवसाययों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जैन जी भागलपुर जिला के व्यवसाईयों में अपने विशेष सेवा रुचि के कारण काफी लोकप्रिय हैं। भागलपुर जिला के व्यवसाईयों के विकास एवं उनकी समस्याओं के निवारण हेतु जैन जी सर्वदा उपलब्ध एवं तत्पर रहते हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारी अभिषेक जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाकर सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान करना और पार्टी को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाने की कामना की गई।
अभिषेक जैन ने जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, बड़े भाई अर्जित शाश्वत चौबे और चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अशोक भिवानी वाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी जिम्मेदारी मुझे दी गई है। उसे निर्वाह करने का भरपूर प्रयास करेंगे। भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष श राज किशोर गुप्ता, महामंत्री अभय घोष सोनू, किसान मोर्चा महामंत्री आशीष गुप्ता, विजय मित्र मंडल अध्यक्ष निरंजन रघुवंशी, मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, अर्जित शाश्वत चौबे आदि ने जिला संयोजक बनने पर बधाई दी।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा