Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 27 मार्च (हि.स.)। नेशनल चैस चैंपियनशिप खेल नगरी धर्मशाला में 29 मार्च से चार अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। इसमें देश भर के राज्यों से चुनकर राष्ट्रीय गेम्स में पहुुंचने वाली बॉयज-गर्ल्स टीमें दमखम दिखाएंगी। जिसमें पहले चरण में ही 20 से अधिक टीमों के पहुंचने की सहमति भी चैस ऐसोसिएशन हिमाचल प्रदेश को पास पहुंच गई है। इसमें 200 से 300 से अधिक खिलाडिय़ों के भाग लेने की उम्मीद है। वहीं विजेता खिलाडिय़ों के लिए बॉयज व गर्ल्स में पांच-पांच लाख कुल मिलाकर 10 लाख रुपए का ईनाम रखा गया है।
हिमाचल में पहली बार शतरंज की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। धर्मशाला में इंडोर स्टेडियम में 29 मार्च से चार अप्रैल तक पुरुष वर्ग की 43वीं और महिला वर्ग की 21वीं राष्ट्रीय टीम चेस प्रतियोगिता होगी। इसमें देश के करीब 25 राज्यों के ग्रैंड मास्टर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 200 से अधिक ग्रैंड मास्टर और दूसरे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। नौ राउंड में होने वाली शतरंज प्रतियोगिता में पहले दस स्थानों पर रहने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग में पहला स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को सवा-सवा लाख की राशि दी जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 75 हजार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा चौथे स्थान के लिए 60 हजार, पांचवें पर 50 हजार, छठे पर 30 हजार, सातवें पर 20 हजार, आठवें पर 20 हजार, नौवें पर 10 हजार और दसवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को दस हजार दिया जाएगा।
उधर, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के संयुक्त सचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में पहली बार इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 25 राज्य के करीब 200 से अधिक ग्रैंड मास्टर और खिलाड़ी धर्मशाला आएंगे। प्रतियोगिता में विजेता रहने पहले प्रतिभागियों को दस लाख रुपए के इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र
/सुनील