Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 31 जनवरी (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के सर्राफा बाजार में रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने पति और देवर पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक रुप से प्रताड़ित व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार नीम चैराहा सर्राफा बाजार ब्यावरा निवासी 29 वर्षीय उमा रघुवंशी ने बताया कि पति निर्मल पुत्र घनश्याम रघुवंशी और देवर पंकज रघुवंशी दहेज की मांग को लेकर मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है, विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक