[ad_1]

जयपुर, 24 मार्च (हि.स.)। कानोता थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि कानोता थाना पुलिस ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए नसीरुद्दीन उर्फ शाहरुख निवासी बगराना कच्ची बस्ती कानोता जयपुर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपित से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर