[ad_1]

बागपत, 28 फ़रवरी (हि.स.)। जनपद में बुधवार को बाइक सवार हमलावरों ने एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से हत्यारों की तलाश में हैं।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के निरोजपुर-निवाड़ा मार्ग के पास अपने कार्यालय में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर युसूफ बैठे थे। तभी बाइक पर सवार हमलावर वहां पहुंचे और ताबड़ताेड़ फायरिंग कर दी। सिर और छाती में गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई।पुलिस को भतीजे वसीम चौधरी ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे फोन पर सूचना दी है, उनके चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर तीन हमलावर सवार थे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। भतीजे ने बताया कि उनके चाचा की किसी से कोई दुश्मनी और रंजिश नहीं थी।
हिन्दुस्थान समाचार/ सचिन/दीपक/डॉ. कुलदीप