[ad_1]

देवरिया, 24 मार्च (हि.स.)। होली त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी के तहत रविवार को अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर कुल 47 लोगों को पकड़ा है। भारी मात्रा में शराब भी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस ने बिहार राज्य के गोपालगंज निवासी अकलेश कुमार, देवरिया निवासी रामप्रवेश गुप्ता, राधेश्याम को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 26 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है।
खामपार पुलिस ने देवरिया के खामपार निवासी राजकुमार शर्मा, झारखंड निवासी संजू महली, बिहार का विजय को पकड़ा है। इनके कब्जे से 20 पाउच, 20 पाउच कच्ची शराब तथा 48 अदद फ्रूटी पैक की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई हैं।
इसी तरह गौरीबाजार पुलिस ने राजेन्द्र चौहान, झारखंड निवासी बसन्त लोहारा, मनोज लोहार, देवरिया के मनोज भारती, रामअवध गुप्ता, भोला प्रसाद और रामसमुझ के अलावा दुर्जन गुप्ता, जयनाथ प्रजापति, पूर्णवासी विश्वकर्मा, नागेन्द्र सिंह, झारखंड निवासी जवान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध कच्ची शराब बरामद किया। इसके अलावा अलग-अलग थाना से कुल 47 लोग पकड़े गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/दीपक/मोहित