[ad_1]

दक्षिण 24 परगना, 10 मार्च (हि.स.)। दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थाना अंतर्गत श्रीरामपुर इलाके में एक महिला का हाथ काटने का आरोप उसके पूर्व पति पर लगा है। इस बाबत महिला ने बसंती थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जरीना मोल्ला (30) का बायां हाथ शरीर से पूरी तरह अलग हो गया था। आरोप है कि पैरों की नसें काटने के अलावा पेट पर भी चाकू से वार किया गया। घटना के बाद से आरोपित शाहजहां मोल्ला फरार है।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच काफी समय से अशांति चल रही थी। एक हफ्ते पहले ही दोनों का तलाक हुआ था। रविवार सुबह शाहजहां मोल्ला ने अचानक जरीना मोल्ला पर हमला कर दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा