[ad_1]

जम्मू, 22 मार्च (हि.स.)। एनडीपीएस अधिनियम के तहत 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया एक मादक पदार्थ तस्कर शुक्रवार को यहां उच्च न्यायालय परिसर जानीपुर से पुलिस हिरासत से भाग गया।
पंजाब के अमृतसर के सेहोरा तहसील के बलराज सिंह को 18 मार्च को पुलिस पोस्ट नरवाल की एक टीम ने 9 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। साथ ही एक अन्य व्यक्ति की पहचान गढ़ समना बंज, उधमपुर के पवन कुमार के रूप में की गई थी जिसके पास से 6 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ था।
दोनों पर पुलिस स्टेशन बाहु फोर्ट में दर्ज एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/22/25/29 के तहत एफआईआर संख्या 65/2024 में मामला दर्ज किया गया था। आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के लिए यहां उच्च न्यायालय परिसर में एक अदालत में पेश किया। जबकि उनमें से एक मौके से भाग गया। पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।
हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान