[ad_1]

कानपुर,17 मार्च (हि.स.)। गंगा बैराज में अवैध तरीके से मछलियों को पकड़ने वालों के खिलाफ अब पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके अलावा स्टीमर लगाकर अवैध रूप से मछलियों के शिकार को पूरी तरह से रोका जाएगा।
पुलिस उपायुक्त मध्य आरएस गौतम ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात को कोहना क्षेत्र में स्थित गंगा बैराज पर ई-रिक्शा और कार में टक्कर हो गई। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया और उसमें लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा पर लदी अवैध मछलियाें को गंगा नदी के किनारे गड्ढा खुदवाकर दफनवाया। उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि अगर गंगा नदी में अवैध तरीके से मछली पकड़ते हुए कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अवैध रूप से ई-रिक्शा पर लदी मछलियों के संबंध में संबंधित चालक से जानकारी की जा रही है ।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/दीपक/दिलीप