[ad_1]

सहरसा,29 जनवरी (हि.स.)। जिले के बसनही थाना क्षेत्र के सहसोल पंचायत के सुरहा भीत्ता दक्षिण बारी टोला के समीप सोमवार को प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित सुरसर नदी किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ।मोके पर पहुंची बसनही पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है।
थानाध्यक्ष शिव शंकर ठाकुर ने बताया कि सुरसर नदी में बहते हुए एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा