[ad_1]




शोणितपुर (असम) 12 मार्च (हि.स.)। शोणितपुर जिलांतर्गत असम- अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती भालुकपुंग रेलवे स्टेशन और रंगापारा रेलवे जंक्शन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअली तरीके से गुड्स शेड्स का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री को सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अभी तो यह ट्रेलर है अभी और आगे जाना है। भारत की रेलवे की कायाकल्प हो रही है। जबकि, कुछ लोग हमारे प्रयासों को चुनावी चश्मों से देखते हैं।
कार्यक्रम के दौरान भालुकपुंग स्टेशन पर जमिरी भालुकपुंग अंचल के जिला परिषद सदस्य अखिल कुमार जेबीसो, ग्राम पंचायत अध्यक्ष कुमसी जेबीसो, ग्राम पंचायत अपर भालुकपुंग के प्रतिनिधि आसीलामु सीदीसो तथा अन्य प्रतिनिधि वर्ग और भालुकपुंग के स्थानीय लोग, स्टेशन अधीक्षक केके पाण्डेय, एडीएफएम डिवीजनल फाइनेंस मैनेजर उपेन्द्र कुमार, सीसीएमआई देवाशीष दे, एलडब्ल्यूआई सुदेश बर्मन, सीसीसीटीसी समीर कुमार दत्ता आदि उपस्थित थे।
रंगापारा रलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक आयोजित कार्यक्रम में तेजपुर लोकसभा सांसद पल्लव लोचन दास, तेजपुर के विधायक पृथ्वीराज राभा, शोणितपुर के एडीसी, सुरक्षा बलों के अधिकारी एवं अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/जयकिशोर/अरविंद